नैनीताल में युगमंच का 30वा होली महोत्सव 27 फरवरी से 4 मार्च तक होगा

नैनीताल l युगमंच के 30 वें होली महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को नंदा देवी मंदिर में बैठक आयोजित की गई। इस बार महोत्सव 27 से फरवरी 4 मार्च तक होगा। होली महोत्सव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। होली पर सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊं के तमाम क्षेत्रों से होल्यार जुटेंगे। युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम ने बताया कि 30 साल पहले संस्था से जुड़े लोगों ने पहाड़ की होली के बदलते स्वरूप पर ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि नैनीताल में खड़की होली के लिए लोक संस्कृति के पुरोधा गिरीश तिवारी गिर्दा, बृजेन्द्र लाल साह, प्रो. शेखर पाठक, विशम्भर नाथ साह सखा, विजय कृष्ण आदि ने मंच के संयोजन में होली महोत्सव के आयोजन की मंशा जाहिर की। तब से लगातार यह मुहिम जारी है। आज कुमाऊं में कई स्थानों में शानदार होली महोत्सव हो रहे हैं। नैनीताल के होली महोत्सव से पहले युगमंच राम सेवक सभा के सहयोग से नई पीढ़ी तक होली परंपरा को पहुंचा रहा है। बच्चों को 17 से 27 तक फरवरी से होली गायन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महोत्सव के बीच इनकी प्रस्तुति की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास: एक ही अधिसूचना में 258 परीक्षाफल घोषित

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad