नैनीताल में वितरित किए गए 265 सिलेंडर


नैनीताल l शहर में गैस की किल्लत चलते लोगों ने सुबह से ही गैस के लिए कतार लगाना शुरू कर दिया है l वहीं बारिश के दौरान उपभोक्ता छाता लेकर लाइन में लगे रहे l नैनीताल शहर में 265 सिलेंडर वितरित किए गए l
सोमवार को दो दिन के बाद शहर में गैस वितरित की गए, जिसके लिए डीएसए मैदान में सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ गई है l गैस की गाड़ी आने से पहले सुबह आठ बजे से लोगों ने गैस के लिए कतार लगाना शुरू कर दिया है l शहर के तल्लीताल धर्मशाला और मल्लीताल के डीएसए मैदान, स्टाफ हाउस कंपाउंड आदि में गैस लेने लिए दो सौ से अधिक लोग कतार में लगे रहे l गैस एजेंसी की मैनेजर अंकिता पांडे ने बताया कि 25 मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सोमवार को गैस वितरित की गई l शहर में सोमवार को 265 गैस सिलेंडर वितरित किए गए, जिसमें डीएसए मैदान में 65, तल्लीताल धर्मशाला में 50, स्टाफ हाउस में 50, स्टोनले कंपाउंड में 50, हाई कोर्ट में 35 और गैरीखेत में 15 सिलेंडर वितरित किए गए l शहर में प्रतिदिन 800 से अधिक उपभोक्ता गैस बुक करा रहे है l