डी.एस.बी. परिसर छात्र संघ चुनाव : आम सभा में 18 प्रत्याशियों ने रखी अपनी बात

नैनीताल l कुमाऊँ विश्वविद्यालय, डी.एस.बी. परिसर नैनीताल में छात्र संघ चुनाव-2025 के अंतर्गत आम सभा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न पदों के 18 प्रत्याशियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
अध्यक्ष पद के लिए करण सती एवं तनिष्क मेहरा, उपाध्यक्ष (छात्र) पद के लिए प्राची नेगी एवं तनिषा जोशी, उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश चंद्र एवं शशांक सिंह भंडारी, सचिव पद के लिए आयुष आर्य, संयुक्त सचिव पद के लिए नितांत एवं जय बर्धन चंद्र, कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवेश कुमार तथा सांस्कृतिक सचिव पद के लिए भावेश विश्वकर्मा एवं सत्य सिंह ने अपनी बात रखी। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए आशीष, कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए दीपांशु अधिकारी एवं करण कुमार, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए वेदांत पांडे, विधि संकाय में यसिता तथा जैव विज्ञान संकाय में अतुल रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कुल छह पदों के लिए 27 सितंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके पश्चात मतगणना, चुनाव परिणाम एवं शपथ ग्रहण संपन्न होगा। मतदान के लिए परिसर में 15 बूथ बनाए गए हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी, डॉ. दीपिका पंत एवं डॉ. नंदन मेहरा ने किया।
चुनाव अधिकारी प्रो. अमित जोशी ने बताया कि मतदान के लिए परिसर का आइडेंटिटी कार्ड अनिवार्य होगा तथा बिना कार्ड के प्रवेश वर्जित रहेगा।
आम सभा में विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, अधिष्ठाता छात्र कल्याण व अधिष्ठाता छात्र कल्याण के सदस्य, मुख्य प्रॉक्टर व प्रॉक्टर बोर्ड के सदस्य, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगणों ने उपस्थित रहकर आम सभा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान किया।















