तपोवन गुरुकुलम के सानिध्य में ब्रह्मचारी तपोवन आश्रम के द्वारा 11000 गायत्री जाप, गायत्री यज्ञ किया जाएगा


नैनीताल l ब्रह्मचारी बालक राम प्रज्ञाचक्षु जी के 112वें पावन जन्मोत्सव पर आर्य समाज मंदिर शमशेरगढ़ में आचार्य रविन्द्र कुमार आर्य- प्रधानाचार्य, वैदिक साधन आश्रम, तपोवन गुरुकुलम के सानिध्य में ब्रह्मचारी तपोवन आश्रम के द्वारा 11000 गायत्री जाप, गायत्री यज्ञ किया जाना है,
इस कार्यक्रम में अध्यक्षता- प्रेम प्रकाश शर्मा -मंत्री, वैदिक साधन आश्रम तपोवन, मुख्य अतिथि माननीय भगत सिंह कोश्यारी – पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर डॉ सुखदा सोलंकी – अध्यक्षा, संस्कृत विभाग, डीएवी (पीजी) कॉलेज जी का उद्धबोधन होगा तथा सुश्री प्रेरणा राणा द्वारा ब्रह्मचारी जी का जीवन परिचय के साथ श्रीकांत विमल द्वारा गायत्री महिमा किया जायेगा,
इस अवसर पर पंडित घनश्याम आर्य खतौली वालों के द्वारा भजनोपदेशक की प्रस्तुति दी जाएगी, डॉ स्वामी एस चंद्रा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा, इस अवसर पर ब्रह्मचारी बालकराम प्रज्ञाचक्षु जी के परिवार के सदस्यों के साथ आर्य समाज मंदिर शमशेरगढ़ के समस्त कार्यकारिणी का सहयोग रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 628वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad