05 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, नैनीताल – मेनू कैंप का सातवाँ दिन


नैनीताल | 05 यूके नेवल एनसीसी यूनिट, नैनीताल का “मेनू कैंप” सातवें दिन पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। आज कैडेट्स ने 30 किलोमीटर नौकायन किया, जिससे अब तक कैंप में कुल 214 किलोमीटर नौकायन पूरी की जा चुकी है। सुबह कैडेट्स ने सेलिंग अभ्यास किया, जिसमें नौका को दिशा देने, हवा का सही उपयोग करने और पानी में संतुलन बनाए रखने की तकनीक सीखी। इसके बाद सभी ने घोड़ाखाल में ऑबस्टेकल ग्राउण्ड पर बाधा प्रशिक्षण लिया, जिसमें विभिन्न बाधाओं को पार करने की तकनीक और रणनीतियाँ सिखाई गईं।
दोपहर में द नैनीताल माउंटेनियरिंग क्लब के विशेषज्ञों ने कैडेट्स को एडवेंचर गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया, जिसमें पर्वतारोहण की तकनीक, सुरक्षा उपाय और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के तरीके शामिल थे। कमान अधिकारी कैप्टन मृदुल शाह ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण कैडेट्स को अनुशासित, साहसी और चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाता है।
आज के प्रशिक्षण में सीपीओ विक्रांत सिंह, पीओ सनी कुमार और पीओ सुधीर थालवाल का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले कैडेट्स में सीनियर कैडेट कैप्टेन निष्ठा जोशी, कैडेट कैप्टेन प्रिंस राणा, पीओ कैडेट कृष् उपाध्याय, पीओ कैडेट पायल जलाल, कैडेट नेहा पंत, कैडेट हरविंदर सिंह, कैडेट सर्वेश, कैडेट गौरव सिंह बिष्ट, कैडेट धीरेज सिंह राणा, एलसी अलीशा खान और कैडेट साक्षी सिराला शामिल रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad