मॉलरोड में टैक्सी बाइक महिला से भिड़ी, महिला समेत तीन घायल

नैनीताल। नैनीताल मॉलरोड में अनियंत्रित बाइक एक महिला से टकरा गई। बाइक की टक्कर से महिला व दो बाइक सवार सड़क में गिरकर घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मल्लीताल से तल्लीताल को जाती एक बाइक राह चलती महिला से टकरा गई। बाइक की टक्कर में महिला और दो बाइक सवार सड़क में जा गिरे। सड़क में गिरकर महिला और दोनों वाइक सवार युवक घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में तीनों को उपचार दिया जा रहा है। घायलों में हलद्वानी निवासी 60 वर्षीय भगवती देवी, 31 वर्षीय अरविंद कुमार व जगदीश प्रशाद हैं। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  ICAR-IVRI, इज्जतनगर, बरेली (केंद्रीय मनित विश्वविद्यालय) के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में प्रोफेसर (डॉ.) प्रदीप कुमार जोशी के उच्च शिक्षा और सार्वजनिक प्रशासन में सुधार के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देते हुए, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉक्टरेट ऑफ साइंस (Honoris Causa) की उपाधि से 30 जून, 2025 को आयोजित में सम्मानित किया गया।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement