सन्यास आश्रम में युवा संस्कार संपन्न राष्ट्र सुरक्षित तो धर्म भी सुरक्षित रहेगा- राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कार्य है -आचार्य महेन्द्र भाई

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में श्रावणी पर्व पर 15 दिवसीय युवा संस्कार अभियान का आयोजन किया गया जिसमें 35 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।गाजियाबाद के शंभू दयाल दयानंद वैदिक सन्यास आश्रम, दयानंद नगर में भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें आचार्य महेन्द्र भाई ने यज्ञ करवाया उन्होंने कहा कि यज्ञ विश्व का सर्वश्रेष्ठ कार्य है जो मानवमात्र के कल्याण के लिए हैं। मुख्य यज्ञ मां सर्वश्री सौरभ गुप्ता एवं पायल गुप्ता रहे।
गायक एवं गायिका मास्टर विजेंद्र आर्य, अंबिका गर्ग एवं विभा भारद्वाज के प्रेरणादायी गीत हुए जिन्हें सुनकर श्रोता झूम उठे। मुख्य अतिथि केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि हर भारतीय में देश के प्रति समर्पण व श्रद्धा होनी चाहिए क्योंकि राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तो धर्म भी सुरक्षित होगा।आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती ने सबसे पहले कहा था कि कोई कितना ही करे परंतु स्वदेशी राज्य सर्वोत्तम है।समाज में आज पाखंड अन्धविश्वास बढ रहे हैं आर्य जनों को चाहिए कि समाज में जागरूकता लाने का कार्य करें।यह युवा शक्ति को संस्कार देने का कार्य है। आर्य नेता डॉ. राजकुमार आर्य ने कहा कि महर्षि दयानन्द के आदर्श आज भी प्रासंगिक है उस पर चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सर्वश्री कृष्ण कुमार यादव, देवेन्द्र आर्य, यज्ञवीर चौहान, चौधरी मंगल सिंह आर्य,प्रदेश महामंत्री अनुपम आर्य, नरेश आर्य, वीना वोहरा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संगठन मंत्री सौरभ गुप्ता के निर्देशन में व्यायाम प्रदर्शन किये गये जो आकर्षण का केंद्र रख रहे। प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कुशल संचालन करते हुए कहा कि परिषद युवा निर्माण अभियान को चलाती रहेगी। मुख्य रूप से सर्वश्री संजीव मल्होत्रा, नरेंद्र आर्य, सुभाष शर्मा, ममता चौहान, आशा रानी, सत्यपाल आर्य, डॉ प्रमोद सक्सेना,त्रिलोक शास्त्री, जितेंद्र आर्य,सुरेश प्रसाद गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही दिल्ली में टीनू पब्लिक स्कूल संगम विहार में धर्म पाल सीवास की अध्यक्षता में,आर्य समाज मुखर्जी नगर में ओम सपरा की अध्यक्षता में युवा संस्कार समारोह आयोजित किए गए और यज्ञोपवीत धारण करवाये गए।राम फल खरब,देवदत्त आर्य,गोपाल आर्य ने कुशल संचालन करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

