विश्व स्वास्थ्य दिवस को आहार क्रांति मिशन के रूप में मनाया

नैनीताल: विश्व स्वास्थ्य दिवस को कुमाऊं विश्वविद्यालय, गृहविज्ञान विभाग ने आहार क्रांति मिशन के रूप में मनाया। मिशन को “उत्तम आहार, उत्तम विचार – मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार” नाम दिया गया है।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो अंजू बिष्ट ने स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझना अत्यंत आवश्यक है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए केवल पोषण ही नहीं, बल्कि संतुलित जीवनशैली भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने संतुलित आहार के महत्व, कुपोषण एवं अतिपोषण की समस्याओं, तथा शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के संतुलन पर भी विस्तार से जानकारी दी। प्रो लता पांडे ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के संदर्भ में आहार क्रांति मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि अभियान की आवश्यकता एवं महत्व को रेखांकित किया। प्रो छवि आर्या ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य एवं आहार से संबंधित अपने विचार भी व्यक्त किए तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विभाग के शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी बंधु मौजूद रहे।