क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीवी मुक्त भारत अभियान पर कार्यशाला आयोजित


नैनीताल l क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक भीमताल सभागार में किया गया। यह कार्यशाला नवनियुक्त ग्राम प्रधानों के लिए आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता माननीय ब्लॉक प्रमुख श्री डॉ. हरीश बिष्ट जी द्वारा की गई।
कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश ढकरियाल जी ने क्षय रोग (टीबी) कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार मार्तोलिया जी ने विकासखंड स्तर पर चल रहे टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. जितेंद्र, स्वातिशील गुरुरानी, दिनेश रावत, प्रमोद भट्ट, विजय कुमार, किरण कांडपाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग का आह्वान किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  वसीम अहमद ने अपने पीएचडी शोध प्रबंध विषय " इंपैक्ट ऑफ क्लाइमेट चेंज ऑन वाटर रिसोर्सेस: ए केस स्टडी ऑफ बलिया कैचमेंट डिस्ट्रिक्ट नैनीताल, उत्तराखंड" ने अपनी शोध की अंतिम मौखिक परीक्षा दी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad