8 से 14 मार्च तक महिला पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया गया

नैनीताल l माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में 8 मार्च से 14 मार्च 2026 तक महिला पखवाड़ा मनाया गया l जिसके अंतर्गत सभी कार्यक्रम गिव एंड गैन पर आधारित रहे l जिसका अर्थ है कि कम्युनिटी को कुछ देना जिससे कि उनके जीवन स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़े l यह सभी कार्यक्रम जेंडर इक्वलिटी, स्किल डेवलपमेंट, आधुनिकरण, स्वास्थ्य एवं खानपान आदि विषयों पर थे l सात दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा के व्याख्यान से हुई l इसमें उन्होंने भारत में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका और चुनौती पर प्रकाश डाला इस पखवाड़े के अन्य प्रमुख वक्ता श्रीमती हीरा जंग पांगी (पॉश एक्टिविस्ट) तथा प्रोफेसर लता पांडे (गृह विज्ञान विभाग) डीएसबी परिसर नैनीताल रही l इसके साथ ही डेवलपमेंट के अंतर्गत हैंडीक्राफ्ट इको-प्रिंटिंग की कार्यशालाएं हुई l इस पखवाड़े में विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों में काफी उत्साह दिखा और लगभग 50 से अधिक छात्र – छात्राओं एवं अन्य ने प्रतिभागी किया l केंद्र की निदेशक ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रतिभागियों को रोजगार के लिए प्रेरित करना है और उन्हें आत्मनिर्भर की दिशा में सशक्त बनाना है l कार्यशाला में आए सभी छात्र- छात्राओं ,शिक्षकों ने माता जिया रानी, महिला अध्ययन केंद्र के इस कार्यक्रम की भरपूर सराहना की और केंद्र निदेशक को इस तरह के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी l आज के कार्यक्रम के पश्चात प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा और डॉक्टर किरन तिवारी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया l इस अवसर पर निकिता, सरिता सत्येंद्र, राकेश, सचिन ,ITEP के विद्यार्थी ,BBA एवं डीएसबी परिसर के विद्यार्थी एवं शोधार्थी शामिल रहे l