लेक सिटी क्लब की महिला होली 22 को, सभी तैयारियां पूरी


नैनीताल l लेक सिटी क्लब की बैठक अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में 22 फरवरी को होटल सेंट्रल में होने वाली होली की तैयारी ऊपर चर्चा की गई बैठक में तय किया गया कि इस बार भी विगत वर्षों की भांति महिला होली का भव्य आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम की सफलता के लिए अमिता शाह को संयोजक दीपा पांडे एवं विनीता पांडे को सहसंयोजक बनाया गया है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य होगी इस बार महिला होली में विगत वर्ष की भर्ती अल्मोड़ा से किरण पंत भीमताल से सुनीता पांडे नैनीताल से सुमन शाह हल्द्वानी से अलका टंडन एवं रामनगर से लीला पांडे को सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम की सहसंयोजक दीपा पांडे ने बताया कार्यक्रम ठीक 1:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा इस बार भी विगत वर्ष की तरह स्वांग बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है सभी स्वांग को पुरस्कार दिया जाएगा l कार्यक्रम की तैयारी में सरिता त्रिपाठी हेमा भट्ट रानी सह कविता त्रिपाठी जीवंती भट्ट ज्योति ढोंडियाल प्रेमा अधिकारी दीपिका बिनवाल रमा भट्ट रमा लोहनी कंचन जोशी लीला राज मीनाक्षी कीर्ति पल्लवी सविता कुलौरा दया कुंवर मधुमिता रेखा जोशी गीता शाह मंजू बिष्ट ज्योति वर्मा प्रगति जैन सीमा सेठ सोनू शाह नीरू शाह तनु सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे l