शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने लगाया जाम
नैनीताल l निकटवर्ती बजून क्षेत्र में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा आंदोलन महिलाओं ने नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में सांकेतिक जाम भी लगाया महिलाओं ने कहा कि आज आंदोलन को पूरे चार दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक जिला प्रशासन द्वारा उनकी मांग को नहीं सुनी गई उन्होंने चेतावनी दी की यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह सड़क में बैठकर जाम लगा देंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी इस दौरान उन्होंने कोतवाल हेम पत का भी घेराव किया l
Advertisement












