काहे भिगोया मेरा चीर कन्हैया तूझे जाने ना दूंगी, लेक सिटी वेलफेयर क्लब की होली


नैनीताल l संस्कृति विभाग के सौजन्य से
लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल के द्वारा आयोजित महिला होली का आयोजन आज होटल सेंट्रल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रजिस्टार जनरल योगेश कुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी संगीता गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा होली का त्यौहार आपसी सौहार्द , प्रेम और मेलजोल को बढ़ाता है, रंगों के त्योहार होली का अपना विशेष महत्व है उन्होंने कहा कि लेक सिटी क्लब द्वारा कई वर्षों से इस प्रकार का आयोजन शहर में किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है इस अवसर पर महिलाओं द्वारा शिव के मन माहि बसे काशी, जल कैसे भरूं जमुना गहरी नदी यमुना के तीर, होली खेले दशरथ के वीर,उड गैछ अबीर गुलाल, नैनीताल की नैना मैया, बांके बिहारी तुझे देख के मेरे नैना उलझ गए आदि होली के साथ रंग जमु।
इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न स्वांग बनकर होली में चार चांद लगे जिसमें उनके द्वारा बहुत सारे संदेशदिए गए।
होली मिलन के अवसर पर पांच महिला हॉयरों को सम्मानित किया गया इसमें भीमताल से सुनीता पांडे रामनगर से अमीता लोहनी अल्मोड़ा से किरन पंत हल्द्वानी से अलका टंडन नैनीताल से सुमन शाह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिग सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष आभा शाह, जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट,रमा भट्ट, विनिता पाण्डे, रानी साह, दीपा पांडे,अमिता शाह,ज्योति ढौंढियाल, प्रगति जैन, दीपिका विनवाल, प्रेमा अधिकारी,कंचन जोशी,रमा लोहनी,कविता त्रिपाठी, नीरू साह, दया कुंवर, सविता कुलारा,अनुराधा भट्ट, सरस्वती सिराला,तुसी साह, अमिता साह शेरवानी, दिव्या साह, सोनू साह , मधुमिता, भावना साह, मानसी गर्ग, रेखा जोशी आदि उपस्थित थे।