प्रदेश अध्यक्ष डॉ रौतेला का स्वागत किया गया

नैनीताल l उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के हरिद्वार स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर में आयोजित तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में कुमाऊं विश्वविद्यालय की भीमताल परिसर में कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारी नेता डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आज भीमताल परिसर में डॉ रौतेला का स्वागत किया गया। भीमताल परिसर कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ रौतेला के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष व्यक्त किया और उपस्थित समस्त सदस्यों ने उनका गर्मजोशी के साथ परिसर में स्वागत किया गया। इस मौके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला ने कहा कि राज्य के समस्त राजकीय विश्वविद्यालयों में शासन का गैरजरूरी दखल बढ़ना विश्वविद्यालय की अकादमिक के साथ साथ प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारू संचालन में अनावश्यक व्यवधान है इस पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के कार्मिक प्रत्यक्ष रूप से विश्वविद्यालय के नियंत्रण में कार्यरत है और इस स्थिति में जबकि राजकीय शासनादेशों का लाभ विश्वविद्यालय के कार्मिकों को प्रत्यक्ष रूप से नहीं मिला है उस स्थिति में शासन द्वारा विश्वविद्यालय की अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था सहित बनाई गई अकादमिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था के ऊपर जबरदस्ती पूर्वक नवीन व्यस्था लागू किया जाना विश्वविद्यालय की स्वायत्तता पर सीधा दखल है। उन्होंने घोषणा की, कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा इस हेतु प्रदेश संगठन अपने समस्त विश्वविद्यालय के संगठनों से चर्चा करके जल्द ही शासन की बायोमेट्रिक उपस्थिति सहित समर्थ आधारित अवकाश, वेतन व्यवस्था पर विरोध की रणनीति तय करेगा। स्वागत कार्यक्रम का संचालन परिसर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भगवान चंद्र ध्यानी, उपाध्यक्ष बिशन सिंह बिष्ट, सचिव हीरा सिंह किरौला, उपसचिव दलीप सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र जोशी सहित पूर्व अध्यक्ष शमशेर मेहरा, पूर्व सचिव मनोज कुमार रौतेला, डॉ कर्णिका साह, रमेश भट्ट, अमरनाथ गोस्वामी, कमला देवी, मोहित डालाकोटी, भूपेंद्र बिष्ट, रमेश तिवारी, कृष्णा पालीवाल, पुष्पा बिष्ट, हेमा किरौला, सीता ध्यानी, किरन जोशी, निर्मला आर्या, सुनील पलड़िया, नरेंद्र नेगी, विनोद कुमार, गगन कुमार, अनिल कुमार, राजू वाल्मीकि, नारायण चंद्र, विनोद कुमार सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।