काशीपुर में विराट हिंदू सम्मेलन शुरू हुआ

काशीपुर l सैनिक कालोनी स्थित मंगल बाजार में शिवालिक बस्ती की वार्ड संख्या 1 तथा वार्ड संख्या 35 के तत्वावधान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज को संगठित करने,सामाजिक समरसता बढ़ाने, सनातन संस्कृति और संस्कारों को मजबूत बनाने के साथ साथ जाति भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना , महिला सशक्तिकरण जैसे उद्देश्यों को लेकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने को लेकर वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि उजाला हास्पिटल निदेशक डॉ अभिषेक दुबे तथा प्रमुख वक्ता प्रांतीय कार्यवाह आर. एस.एस डा दिनेश सेमवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान गुरुकुल शास्त्रीय संगीत विद्यालय की छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सेमवाल जी ने संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ की पृष्ठभूमि, विचार धारा और उसके बदलते स्वरूप का विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की प्राचीनतम संस्कृति दुनिया-भर में दिखाई नहीं देती,हिमालय से लेकर सागर तक फैले भू-भाग पर अनेकों हिंदू देवी-देवताओं ने अवतार लेकर हमें संस्कृति और संस्कारों को विरासत में दिया है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने के लिए वेद,पुराण रामायण गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों और भारतीय संस्कृति की चर्चा घर घर में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ आज विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन गया है,इसे जानने की उत्सुकता समाज में बड़ी है।निश्स्वार्थ देशभक्ति से भरे समरसतायुक्त आचरण के कारण संघ हर हिंदू समाज का विश्वास जीतने में सफल हुआ है। समाज के कष्टों का निवारण हो या फिर प्राकृतिक आपदाएं हों संघ का स्वयं सेवक अपने कार्य के प्रति सदैव जागरूक रहता है। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन,स्व आधारित जीवन तथा नागरिक कर्तव्य बोध समेत पंच परिवर्तन के बारे में भी विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं उदासीन आश्रम के संत सुखपाल सिंह ने गुरुनानक, गुरु तेग बहादुर के विचारों से लोगों को अवगत कराते हुए हिंदू संस्कृति के सोलह संस्कारों के साथ साथ अपने ज़मीर को कायम रखने की बात कही। वहीं महिला वक्ता सुरभि बंसल ने कहा कि समाज के लोगों को अपनी जातियों को भुलाकर केवल अपने हिंदू होने की पहचान उजागर करनी चाहिए। उन्होंने मन समर्पित तन समर्पित की बात कहते हुए हर हिंदू महिला से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सह प्रचार प्रमुख प्रेम सिंह ने किया।इस दौरान हिंदू सम्मेलन जिला संयोजक पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री संजय अग्रवाल कार्यक्रम संयोजिका पार्षद बीना नेगी, पार्षद मयंक मेहता ज्योतिर्मय बिष्ट राजेंद्र सिंह रावत प्रकाश नेगी सूरज पटवाल विक्रम सिंह गुसाईं राधेश्याम जरनैल सिंह घुम्मन संजय अरोड़ा गोविंद बिष्ट त्रिवेंद्र प्रताप सिंह गोविंद नेगी समेत सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।