गौमाता राष्ट्रमाता हेतु 35 दिन में 36 प्रदेश की यात्रा – विकास पाटनी ने बनाया विश्व कीर्तिमान

गौमाता की पूजा, सेवा, रक्षा और प्रतिष्ठा के इस पर्व गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गोभक्त विकास पाटनी को “फास्टेस्ट कैपिटल्स ट्रिप्स फॉर मास अवेयरनेस” श्रेणी में वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंडिया हेड आलोक कुमार ने यह प्रमाणपत्र 30 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ में विकास पाटनी को प्रदान किया। इस अभियान का उद्देश्य भारत की गो संस्कृति और गौमाता को “राष्ट्रमाता” के रूप में घोषित करवाने का जनजागरण था जिसे विकास पाटनी ने जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के नेतृत्व और गौ गंगा कृपाकांक्षी गोपाल मणि जी महाराज के मार्गदर्शन में भारत की सभी 36 राजधानियों ( 28 राज्य व 8 केंद्र शासित प्रदेश) की यात्रा मात्र 35 दिनों में पूर्ण कर एक अमिट इतिहास रचा था। इस यात्रा के दौरान पूज्य शंकराचार्य जी एवं पूज्य गोपाल मणि जी ने प्रत्येक राज्य की राजधानी में 22 सितंबर से 27 अक्टूबर 2024 के बीच गो ध्वज स्थापना की थी। शास्त्र मर्यादा की पालना हेतु समुद्रलंघन न करने के कारण अंडमान व लक्षद्वीप की यात्रा उनके प्रतिनिधि के रूप में विकास पाटनी द्वारा सम्पन्न की गई। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था और भारतीय परंपरा का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र के सांस्कृतिक एकता और गो हत्या को बंद कर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभूतपूर्व प्रयास भी था जिसे गोभक्त विकास पाटनी ने पूरा किया। इस अवसर पर आचार्य सीताशरण, दीदी कुसुम शर्मा , डॉ सीता जुयाल सहित गोभक्त उपस्थित थे। यह जानकारी भारतीय को क्रांति मंच के कुमाऊं प्रभारी एवं गौ सांसद विश्वंभर दयाल पांडे ने दी विकास पाटनी राष्ट्रीय प्रभारी भारती को क्रांति मंच ने पूरे देश में गौ माता की प्रतिष्ठा के लिए लगातार भ्रमण किया और चारों पीठों के शंकराचार्य को एक मंच पर लाकर गौ माता की प्रतिष्ठा की इस भी को जन आंदोलन बनाया उसी का परिणाम है कि उन्हें आज गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला l
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 











