ऊपर उठ विषय पर गोष्ठी सम्पन्न, वैदिक संस्कृति सकारात्मक संदेश देती है -प्रो. नरेंद्र आहूजा विवेक

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “ऊपर उठ” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कोरोना काल से 704 वाँ वेबिनार था। मुख्य वक्ता प्रो. नरेन्द्र आहूजा विवेक ने कहा कि व्यक्ति को अपना कदम आगे बढ़ाते हुए सोपान चढ़ने के लिए पिछली सीढी से पैर उठा कर उसे छोड़ना होता है।इस तरह हमें जीवन में प्रगति के लिए काम क्रोध लोभ मोह ईर्ष्या द्वेष स्वार्थ अहंकार की कलुषित भावनाओं को छोड़ना होता है।वेद मन्त्र भी ऊपर उठने का संदेश देता है उदव्यं तमस्सपरि स्वः पश्यन्त उत्तरम।देवं देवत्रा सूर्यमग्नम ज्योतिर्रउत्तमम् अर्थात हम लोगों ने कोहरे तमस अंधकार या पापों या पापों के अंधकार से ऊपर उठकर प्रकाश को देखा और परम प्रकाशक ईश्वर को पा लिया।आगे बढ़कर देखा तो अधिक तेज वाले प्रकाश को पाया और आगे बढ़े तो हर प्रकाशित वा प्रकाशक वस्तु में उसी परम प्रकाशक प्रभु की प्राप्ति हुई।जीवन मे सदैव आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ. गजराज सिंह आर्य व अध्यक्ष सोहन लाल आर्य ने विषय की संपुष्टि करते हुए कहा कि वैदिक संस्कृति रचनात्मक-रूप से आगे बढ़ने का संदेश देती हैं जहां निराशा का कोई काम नहीं है। परिषद अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन करते हुए कहा कि हमें अग्नि से प्रेरणा लेनी चाहिए जो ऊपर की ओर बढती है।प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गायिका प्रवीना ठक्कर, कौशल्या अरोड़ा, जनक अरोड़ा, कुसुम भण्डारी, सरला बजाज, सन्तोष धर, रविन्द्र गुप्ता ,सुधीर बंसल आदि ने मधुर भजन सुनाए।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात नियमों का उलंघन करने वाले दरोगा का चालान, रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी

Advertisement
Ad Ad Ad
Advertisement