राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में स्किल वीक के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रायोगिक गतिविधियों का आयोजन किया गया

नैनीताल। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में स्किल वीक के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रायोगिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीआईसीटी देहरादून के गौरव ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के नवीन रुझानों व करियर संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद डॉ. दीपक पैन्यूली (सीओईआर कॉलेज) ने टाटा स्ट्राइव के सहयोग से एआई के शैक्षणिक व औद्योगिक प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी।
वही आईटी विभाग द्वारा आईओटी कार्यशाला आयोजित की गई। विभागाध्यक्ष नवनीत मिश्रा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्मार्ट होम, स्मार्ट एग्रीकल्चर व हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे मॉडल प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य एकेएस गौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख कौशल विकसित करने में सहायक हैं।







