उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल नैनीताल इकाई द्वारा पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल की अगुवाई मैं जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। डॉ जंतवाल द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि हाल के दिनों मैं उत्तराखंड राज्य मैं मानव -वन्य जीव संघर्ष चिंता का विषय है, लोगों की असमय जाने जा रही हैं, पशुधन का नुकसान हो रहा है। वन्य जीवों के लगातार हो रहे हमलों के कारण पूरे क्षेत्र मैं भय व अशुरक्षा का वातावरण है, लोग घरों मैं कैद हैं व रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।हाल ही मैं भीमताल व आस पास बाघ द्वारा मारी गई व्रद्ध महिलाओ की मृत्यु से हम सभी स्तब्ध हैं। अज़ीविका के आधार पालतू पशु भी मारे जा रहे हैं, असमय बच्चे मारे जा रहे हैं और सरकार मुआवजा देकर पल्ला झाड़ रही है। किसी के भी पारिवारिक सदस्य की वन्य जीवों के हमले से मृत्यु को मुआवजा देकर भरपाई नहीं की जा सकती। सरकार और उसके तंत्र से उक्रांद ठोस कार्यवाही चाहता है, वन्य जीवों के हमले से लोगों को बचाना सरकार की जिम्मेदारी है। डॉ जंतवाल ने कहा पीड़ित परिवार के सदस्य को रोजगार देने हेतु अध्यादेश लाया जाए, घायल को देश मैं मुफ्त इलाज दिया जाय, वन्य जीव आपदा प्राधिकरण की स्थापना की जाय, बफर जोन बनाया जाय, सशक्त निगरानी की जाय, स्मार्ट बारों का निर्माण किया जाय, मूल्यांकन व जिम्मेदारी तय की जाय, मुआवजा मैं वृद्धि की जाय। डॉ जंतवाल ने कहा कि यह अत्यंत दुःखद है कि सरकार द्वारा रोजगार के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों मैं शराब की दुकाने खोली जा रही हैं और मातृ शक्ति को आंदोलन के लिए सडको पर आने पर मजबूर कर दिया है। उत्तराखंड क्रांति दल आगामी दिनों मैं सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सडको पर आंदोलन करेगी ताकि शहीदों के सपनों का राज्य बन सके। कार्यक्रम में खड़क सिंह बगड़वाल, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल, कमलेश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, मनोज साह, भय्यू साह, इन्दर सिंह नेगी, हरीश अधिकारी, लोकेश वर्मा, भुवन सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र कांडपाल, रमेश चंद्र कांडपाल, विनोद कुमार, सुश्री लीला बोरा, मोहन सिंह नेगी, मनोज बिष्ट, सज़्ज़न साह,डी एस सूर्या, मदन सिंह मेरे आदि शामिल रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट के दुरुस्त गांव तला सेठी,मला सेठी, बबास,ओखलढूगा,परेवा, डॉन, कांडा, डोमास, फपड़िया गांव का किया भ्रमण, लोगों की सुनी जन समस्याएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad