उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 635वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 635वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 635वे दिन पौधारोपण को विद्यालयों से जोड़ते हुए।।। मेरा पौधा मेरा परिवार।।।। कार्यक्रम के तहत स्वर्गीय माधो सिंह दिगारी राजकीय इंटर कॉलेज कनालीछीना व राजकीय इंटर कॉलेज टोटानौला पलेटा में छात्र-छात्राओं गुरुजनो,अभिभावकों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई । छात्र छात्राओं, गुरुजनों व अभिभावकों को दो-दो पौधे कुल 500 पौधे अखरोट व पूलम के वितरित किए गए। विद्यालयपरिसर में पौधारोपण भी किया।छात्र-छात्रा इन पौधों को अपने घर के परिसर में रोपित करेंगे । वृक्ष बनने तक इनका संरक्षण करेंगे राजकीय इंटर कॉलेज कनालीछीना में हुए कार्यक्रम का संचालन अध्यापक ललिता प्रसाद जोशी ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य बबीता ग्वाल, हरिश्चंद्र, नीता, रेनू ,नेहा नीतू, अनीता, सीमा, शांति भुवनेश्वरी, सिमरन, भावना ,किशोर, राजेंद्र, वसंत गोस्वामी उपस्थित रहे। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज टोटानौला पलेटा में हुए कार्यक्रम का संचालन अध्यापक चिंतामणि जोशी ने किया ।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह पाल ,चंदन, महेश, चंद्रदीप पुष्कर सिंह ,जगदीश ,पूरन, राजेंद्र, पुष्कर सिंह ,घनश्याम दिनेश सिंह यशवंत, गीता पन्त पूनम, दया ,कविता उपस्थिति रही।
पौधारोपण अभियान में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह गौरव पांडे ने सहयोग किया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।








