उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर


नैनीताल। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर महासंघ की लम्बित 27 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर सभी इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल से जनता को होने वाली समस्या के जिम्मेदार शासन होगा l
सोमवार से उत्तराखंड के डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ से अध्यक्ष दीप चौधरी की अध्यक्षता में प्रांतीय खंड के सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों के का निराकरण न होने को महासंघ के सदस्यों में भारी आक्रोश। अध्यक्ष दीप चौधरी ने बताया कि पूर्व में शासन से इस विषय पर वार्ता की गई थी लेकिन सरकार और शासन स्तर पर लगातार वार्ता हुई, लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिला। जिसके चलते साबी प्रान्तीय खण्ड के प्रांगण में धरना प्रदर्शन और बैठक की l उन्होंने कहा हड़ताल से सामान्य जनता को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान ई. सुरेश डंगवाल, गोविन्द सिट ज्यौटी, तुला राम टम्टा, राजेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, जी.बी जोगी, जी सी जोशी, वन्दना, वेद प्रकार शालू प्रजापति, मोहन सिंह, नीरज तिवाडी, , विवेक सिंह, मनोज सिंह, विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे l