उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी 6 से 9 जुलाई तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन पर

नैनीताल। उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ 6 से 9 जुलाई तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन पर रहेंगे। बता दें कि बीते कुछ दिनों पूर्व पालिका द्वारा कर्मचारियों की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया था। जिन पर पालिका ने कोई कार्यवाही नहीं की। 3 साल से पालिका द्वारा समस्त कर्मचारियों को बरसाती तक उपलब्ध नहीं कराई थी। जब उनसे बरसाती की मांग की गई तो पालिका द्वारा कर्मचारियों को खराब गुणवत्ता वाली बरसाती दी गई। जिसे कर्मचारियों ने वापस पालिका को दे दिया। संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया कि पालिका में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। मानसून की शुरुआत होने के बावजूद भी उन्हें सुरक्षा उपकरण नही दिए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि चार दिन में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो आगे जाकर समस्त कर्मचारी उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

Advertisement