ऊर्जा निगम ने दिया नगर पालिका नैनीताल को अंतिम नोटिस


नैनीताल। नगर पालिका ऊर्जा निगम का बिजली बिल भुक्तान नहीं कर रहा है। नगर पालिका ने 17 का भुक्तान करना है। जो की कुल बिल की राशि तीन करोड़ 79 लाख 21 हजार 8 सौ 35 रूपये है। ऊर्जा निगम ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर सूचित किया है।जो नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने 20 मार्च को प्राप्त कर लिया है।
लेकीन अभी तक कोई भुक्तान नहीं हुआ है।
ऊर्जा निगम के अधिशाषी अभियंता राजीव चक्रवर्ती का कहना है कि, अन्य नगर पालिको ने सारा विद्युत बिल भुगतान कर दिया है, लेकीन नैनीताल नगर पालिका भुक्तान नहीं कर रहा। अगर 25 मार्च तक नगर पालिका ने भुक्तान नहीं किया तो 17 कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
जिसके कारण क्षेत्रीय लोगो को भी समस्या हो सकती है। उक्त कारवाही की सुचना आयुक्त कुमाऊं मण्डल, जिलाधिकारी नैनीताल, मुख्य अभियन्ता उपसंस्थान काठगोदाम, नगर पालिका अध्यक्ष, अधियक्ष्ण अभियन्ता हल्द्वानी उपखंड अधिकारी वितरण मण्डल नैनीताल को भी दे दी गई है। अगर स्ट्रीट लाइटें बंद हो जाएंगी तो,कोई चोरी की घटना भी घट सकती है। और जंगली जानवरों का भी खतरा बड़ सकता है। नगर पालिका विद्युत बिल भुगतान नहीं कर रहा है।

Advertisement