कुविवि के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया l जिसमें कुविवि ने तीन पदक जीते
कुविवि के खिलाड़ियों ने फकीर मोहन विश्वविद्यालय, ओडिशा ओर से आयोजित (महिला) ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक में तीन महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की ओर से आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय पेनक सिलाट (पुरुष) प्रतियोगिता में रजत पदक। देश भगत विश्वविद्यालय, मंडी गोबिंदगढ़, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) ओर से आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय पेनक सिलाट (महिला) प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीते l खिलाड़ियों की इस जीत पर कुविवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत व खेल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी l










