नैशनल डिजिटल सर्किट में प्रसिद्ध छायाकार पद्मश्री अनूप साह व बृजमोहन जोशी को मिले बारह_बारह अवार्ड


नैनीताल l नैशनल डिजिटल सर्किट फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 2021 का आयोजन इंडिया इंटरनैशनल फोटोग्राफी काउंसिल, नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न राज्यों – न‌ई दिल्ली, बंगलौर, गुवाहाटी, इन्दौर, जोधपुर, विजयवाड़ा, व बरेली में किया गया था। प्रतियोगिता के निर्णायक देश के सात प्रसिद्ध छायाकार थे। कोविड-19 के कारण प्रतियोगिता के परिणाम आने मे काफी विलंब हुआ।इस प्रतियोगिता का catlog तथा पुरुस्कार दिनांक 17 अप्रैल 2023 को डाक द्वारा प्राप्त हुए। आई आई पी सी नई दिल्ली के अध्यक्ष व प्रसिद्ध छायाकार असीम शर्मा ने बतलाया कि इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 55 फोटोग्राफरों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में -श्वेत श्याम, रंगीन, प्रकृति चित्रण, यात्रा वृत्तांत, जर्नलिज्म, फैशन व विज्ञापन 6 विषय थे ।कुल 753 फोटोग्राफ प्राप्त हुऐ।इस प्रतियोगिता में नैनीताल के प्रसिद्ध छायाकार पदम् श्री अनुप साह और बृजमोहन जोशी को उपरोक्त प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रुप से बारह-बारह अवार्ड मिले तथा उपरोक्त फोटो प्रदर्शनी में साह और जोशी के 80 से अधिक फोटोग्राफ accepted- स्वीकृत होकर फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये गये । IIPC नई दिल्ली देश में फोटोग्राफी से संबंधित एकमात्र ऐसी संस्था है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है और सदस्य फोटोग्राफरों की उपलब्धियों का पूरा रिकॉर्ड रखती है व उसी के आधार पर छायाकारों को ग्रेडिंग प्रदान की जाती है वर्तमान में साह व जोशी डायमंड ग्रेडिंग अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं तथा उपरोक्त फोटोग्राफी प्रतियोगिताओ में सैकड़ों व्यक्तिगत अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad