नैनीताल में खुला टंबल ड्राई ड्राईक्लीन एवं लांड्री स्टोर

नैनीताल: नगर के बड़ा बाजार में टंबल ड्राई ड्राईक्लीन एवं लांड्री स्टोर का उद्घाटन रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी ने किया। टंबल ड्राई ड्राईक्लीन एवं लांड्री स्टोर पूरे भारतवर्ष के 600 से अधिक शहरों में 1500 से अधिक स्टोर हैं। इस स्टोर के खुलने से शहर के व्यापारियों, होटलों एवं आम जनमानस को एक सुदृढ़ सुविधा लोगों को प्राप्त होगी। इस अवसर पर स्टोर के संचालक विजेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उद्घाटन अवसर पर सभासद मुकेश जोशी मंटू ,व्यापार मंडल के महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल, मंडी सलाहकार मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, रुचिर शाह, व्यापार मंडल सचिव भारती कैड़ा, बसंत मेहरा आदि उपस्थित रहे।