पौधारोपण अभियान 609 वे दिन जारी रहा
नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट से विधानसभा प्रत्याशी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 609 वे दिन भी जारी रहा । दिनेश गुरु रानी ने कहा कि कल 17 मार्च को डीडीहाट के व्योम रेस्टोरेंट में जनपद डीडीहाट की उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिसमें आगामी विधानसभा में दल की स्थिति को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े सभी लोगों को इस बैठक में आना अनिवार्य होगा। जनपद अध्यक्ष कृपालु मेहरा ने कहा कि बैठक में संगठन व कोष पर चर्चा की जाएगी इस संबंध में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा हैं। ओमप्रकाश गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान में जनता का राष्ट्रीय पार्टियों से मोह भंग हो रहा है लोग क्षेत्रीय पार्टियों से जुड़ने लगे हैं। गोविंद सिंह रावत लिट्टे ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल से जहां पुराने कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं वहीं नये कार्यकर्ता भी जुड़ रहे हैं।










