जनपद में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण 25 फरवरी से 27 फरवरी के मध्य सर्किट हाउस काठगोदाम में दिया जायेगा।
नैनीताल । जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में, आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों हेतु जनपद नैनीताल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जायेगी। जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि सर्किट हाउस काठगोदाम में जनगणना 2027 डिजिटल डेटा संकलन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक पूर्वाह्न 10ः30 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में दिया जायेगा।
जिलाधिकारी बताया कि जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु जनपद के अधिकारी, कर्मचारी, तहसील, नगर पंचायत, नगर पालिका, परिषद कैटोमेंट, तकनीकी सहायकों,सेन्सस क्लर्क के साथ ही नगर आयुक्त, प्रमुख जनगणना अधिकारी तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु जनपद में पर्यवेक्षण हेतु जनगणना अधिकारियों के साथ ही सहायक चार्ज जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने जनगणना 2027 मे नियुक्त सभी अधिकारियों को सभी कार्य जिम्मेदारी के साथ सम्पादित करने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने कहा यह एक महत्वपूर्ण कार्य है सभी सम्बन्धित अधिकारी गम्भीरता से लें जो भी डाटा तैयार किया जाना है उसका अपने स्तर से भली भांति परीक्षण करना सुनिश्चित करें।










