व्यापारियों ने कोतवाली में किया प्रदर्शन

नैनीताल l नगर के व्यापारियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया l व्यापारियों ने कहा कि पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पुलिस रोज 11 बजे दुकानों को बंद कर रही है जिससे उनके व्यवसाय में घाटा हो रहा है उन्होंने कहा कि ऐसा कोई आर्डर नहीं है की दुकानों को 11 तक ही खोला जाए जबकि उनके पास शान का पात्र है कि पर्यटक स्थलों में दुकान 24 घंटे खुले रहेंगे उन्होंने कहा कि 11 बजे बाद दुकान है बंद होने से व्यापारियों को परेशानी हो ही रही है साथ में यहां आने वाले सैलानियों को भी काफी दिक्कत हो रही है उन्होंने कहा कि जिस व्यापारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने कहा मंगलवार को भी व्यापारियों द्वारा कोतवाली में प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने कहा कि व्यापारियों को पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और साथ ही टैक्सी चालको व होटल के गाइडों से भी पुलिस द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है तथा गालियां दी जा रही हैं उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की इसी तरह मनमानी जारी रहेगी तो बाजार बंद भी करने में व्यापारी पीछे नहीं हटेंगे इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी रईस खान रुचिर शाह अतुल शाह भारती सोनू बिष्ट सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे l






