विद्युत व्यवस्था सुचारू करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने विद्युत विभाग कार्यालय मैं प्रदर्शन किया
नैनीताल l नगर की विद्युत आपूर्ति सुचारू करने को लेकर व्यापार मंडल ने विद्युत विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर नगर की विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो बुधवार को फिर से विद्युत विभाग कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएगा व्यापारियों ने कहा कि 36 घंटे से अधिक हो गए हैं लेकिन अभी भी नगर के कुछ क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई है विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाने के कारण नगर की पेयजल व्यवस्था भी सुचारू नहीं हो पाई है l इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी समेत दर्जनों व्यापारी शामिल थे l










