होली मनाने पहुंचे पर्यटक

नैनीताल। नगर में होली पर्व पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार को नगर के अनेक पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की भीड़ लगी हुई थी l नगर के अनेक होटल में इस बार पर्यटक होली खेलेंगे जिसके लिए होटल में विशेष तैयारी भी की जा रही है इसके अलावा पर्यटक नगर के माल रोड समेत अनेक जगह में होली खेलेंगे l होली के अवकाश के चलते, मंगलवार को भी नगर में पर्यटक अन्य दिनों के मुकाबले अधिक पहुंचे हुए थे। पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन के साथ ही यहां के बाजार से खरीदारी भी की l पर्यटकों की संख्या बढ़ने से नगर के पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी व्यस्त दिखाई दिए मंगलवार की शाम तक यहां पर्यटक लगातार आ रहे थे l