आज शीशमहल महिला रामलीला मैदान में सेल्फ रिलायंस इनशियेटिव संस्था के तत्वावधान में आयोजित महिला रामलीला सम्पन्न होने के बाद तिल पात्र के साथ हवन पूजन कराया गया
हल्द्वानी l आज शीशमहल महिला रामलीला मैदान में सेल्फ रिलायंस इनशियेटिव संस्था के तत्वावधान में आयोजित महिला रामलीला सम्पन्न होने के बाद तिल पात्र के साथ हवन पूजन कराया गया।
तत्पश्चात अखिल एकत उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारीयो के द्वारा महिला रामलीला के पात्रों को ट्राफी प्रदान की जो कि श्रीमती अरूणा टंडन, राष्ट्रीय प्रभारी अतुल गुप्ता जी व अन्य पदाधिकारीयो द्वारा वितरित की गई।
व पात्रों को जनता के द्वारा दिए गए इनाम राशि का वितरण भी किया।
शीशमहल महिला रामलीला में सभी के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था जो पूर्व राज्य दर्जा मंत्री ललित जोशी ने कराया और आनन्द अधिकारी ने सबका इंतजाम किया।
संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी ने बताया कि आज सफलतापूर्वक शीशमहल महिला रामलीला का आज पूर्ण रूप से सम्पन्न हुई।










