तिब्बती नव वर्ष लोसर 18 से 20 फरवरी 2026 तक मनाया जाएगा
नैनीताल l तिब्बती नव वर्ष लोसर 18 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक मनाया जाएगा। यह साल तिब्बती राजा वर्ष 2153 है जिसका तत्व अग्नि और प्रतीक चिन्ह घोड़ा है। Tibetan Fire Horse King Year 2153 होगा। लोसर के तीसरे दिन सुख निवास स्थित बोध मठ में सामूहिक पूजा होगी। मठ के आगे लगे हुए बड़ा ध्वज भी बदला जाएगा। तिब्बती और भोटिया मार्केट तीन दिन के पूर्ण रूप से बन्द रहेगी। दुकानें शनिवार को खुलेगी।










