यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित भारत की दिशा में एक स्पष्ट रोडमैप है डॉ. मोहित रौतेला

नैनीताल l भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक डॉ. मोहित रौतेला ने कहा कि “यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित भारत की दिशा में एक स्पष्ट रोडमैप है। इसमें गरीब की सुरक्षा, किसान की समृद्धि, युवा के रोजगार, महिला की आत्मनिर्भरता और मध्यम वर्ग की राहत — सभी का संतुलित ध्यान रखा गया है। यह बजट अवसर पैदा करता है, बुनियादी ढांचा मजबूत करता है और भारत को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करता है।”