आज नगर में गैस की आपूर्ति नहीं होगी
नैनीताल l सरोवर नगरी में शनिवार को गैस की आपूर्ति नहीं की जाएगी l गैस मैनेजर अंकिता पांडे ने बताया कि प्लांट से गैस नहीं आने के कारण शनिवार 4 अप्रैल को नगर में गैस वितरित नहीं की जाएगी उन्होंने बताया कि गैस आते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा l











