रंगकर्मियों ने मनाया विश्व रंगमंच दिवस, कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुति देकर मनाया रंगमंच दिवस, हिमाल आर्ट एन्ड कल्चर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
नैनीताल l अंतर्राष्ट्रीय विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्री राम सेवक सभा प्रांगण में हिमाल आर्ट एन्ड कल्चर सोसायटी ने एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें नैनीताल के रंगकर्मियों ने विभिन्न प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया,
कार्यक्रम का आगाज़ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके पश्चात वंदना गीत व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, कार्यक्रमों में मुख्य रूप से थिएटर के इतिहास के ऊपर चर्चा की गयी, उसके पश्चात काव्य पाठ व अन्य प्रस्तुतियां दी गयी,
इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी जहूर आलम, इदरीस मलिक, एच एस राणा, व डीके शर्मा ने बताया कि किस प्रकार अभाव के बावजूद नैनीताल के कलाकारों ने रंगमंच के प्रति समर्पण दिखाया और आज बहुत से कलाकार कला के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं,
इस अवसर पर ज़हूर आलम, मिथिलेश पांडे, डीके शर्मा, मोहित सनवाल, दिलावर सिराज, नासिर अली, पवन कुमार, नीरज डालाकोटी, कौशल साह जगाती, मदन मेहरा, एच एस राणा, अनिल कुमार, नवीन बेगाना, अनुराग बिसारिया, अमन महाजन, भास्कर बिष्ट, अकरम अली, प्रदीप रौतेला, मुकेश धसमाना, वीरेंद्र साह, सीता परगईं, नारायण सिंह जंतवाल, अजय कुमार, समेत अदिति खुराना, मो. खुर्शीद हुसैन, टोनी मनोज साह शामिल रहे व नई दिशाएं समिति के अध्यक्ष किशन लाल के निर्देशन में उनकी टीम द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गयी,
कार्यक्रम का संचालन रोहित वर्मा ने किया |










