कलमठ नही होने के कारण ग्रामवासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है
नैनीताल l चोपड़ा ग्राम प्रधान बीना जीना की ओर से एक ज्ञापन चंदन सिंह जीना के द्वाराअधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग नैनीताल को भेजा गया, चंदन सिंह जीना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल अधिशासी अभियंता से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर यह सूचित किया कि चोपड़ा मोटर मार्ग में भुमिया मंदिर के पास कलमठ नही होने के कारण ग्रामवासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, यहां पर लगातार दुर्घटना का खतरा बनता जा रहा है इस संबंध में पूर्व में भी विभाग को सूचित किया गया था लेकिन अभी तक इसमें किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है, प्रतिनिधि मंडल को अधिशासी अभियंता ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र भविष्य में कलमठ सहित अन्य मोटर मार्ग के सुधारीकरण के कार्य किए जाएंगे जिससे दुर्घटना आदि से बचा जा सके,ज्ञापन देने वालों में जुगल गिरी हरगोविंद सिंह रावत प्रधान सड़ियाताल आदि लोग थे।











