दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाए जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण अभियान 636 वे दिन भी जारी रहा

नैनीतालके उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग में वर्कचार्ज के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों जो सेवा निवृत हो गए हैं। कर्मचारियों का एकमात्र आजीविका का साधन उनकी पेंशन को माह जनवरी 2026 से बंद कर दी गई है। जिससे कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। कर्मचारी भुखमरी के कगार पर है। उक्त के क्रम में कर्मचारी माननीय न्यायालय के शरण में गए न्यायालय द्वारा उनके पक्ष में निर्णय दिया गया।उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा उनके पक्ष में दिए गए फैसले को भी विभाग द्वारा लागू नहीं किया जा रहा है विभाग द्वारा कर्मचारियों को बेवजह गुमराह किया जा रहा है कर्मचारियों द्वारा अपने प्रकरण को जनता दरबार में भी रखा गया लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारी इस उम्र में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं उन्होंने मुख्यमंत्री को इस संबंध में संगठन की ओर से ज्ञापन प्रेषित किया है कि शीघ्र उनकी पेंशन पूर्व की भांति लागू की जाए उन्होंने कहा कि उक्त कर्मचारी की पेंशन लागू न होने पर संगठन कर्मचारियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगा जिसकी संपूर्ण जवाब दे भी दही विभाग व शासन की होगी उन्होंने आशा प्रकट की कि मुख्यमंत्री उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विभाग को उचित कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश देंगे।
इधर दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाए जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण अभियान आज 636 वे दिन भी जारी रहा। आज डीडीहाट में अपने आवास परिसर में अपने पिताजी स्वर्गीय तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में स्मृति पौध लगाया। उन्होंने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 631वे दिन भी जारी रहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad