राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 570वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 570वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 570वे दिन विद्यालयों को पौधारोपण से जोड़ने के कार्यक्रम।।। मेरा पौधा मेरा परिवार।।। के तहत आज डीडीहाट के प्राथमिक विद्यालय कुनिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेतार और राजकीय इंटर कॉलेज दूनाकोट में छात्र-छात्राओं व गुरुजनों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। साथ ही परिसर में पौधारोपण किया। उद्यान विभाग डीडीहाट के सौजन्य से पूलम व आडू के दो पौधे प्रत्येक छात्र-छात्रा व गुरुजनों को दिए गए। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि 200 पौधों का वितरण किया गया। प्रत्येक छात्र-छात्रा इन पौधों को अपने घरों के परिसर में लगाएंगे व वृक्ष बनने तक इनका संरक्षण करेंगे। दिनेश गुरु रानी की इस मुहीम का सभी ने स्वागत किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुनिया के प्रधानाचार्य बलदेव प्रसाद, सहायक अध्यापक बलवंत सिंह कन्याल, भोजन माता बसंती चौहान ,राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेतार की सहायक अध्यापक नूतन खोलिया, हरपाल सिंह चौहान उपस्थित रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज दूनाकोट में विद्यालय परिवार ने पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे दिनेश गुरु रानी का स्मृति चिन्ह व बुके देकर स्वागत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा टोलिया ने कहा कि दिनेश गुरु रानी द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में पौधारोपण से सभी को जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक किशोर शाह ने किया। इस अवसर पर उद्यान विभाग के मनोज भट्ट, सहायक अध्यापक महेश चंद्र पाटनी ,चंद्र प्रकाश, पूरन उपाध्याय, संजय जोशी, सुरेंद्र सिंह ,रजनी, पूजा देउपा, दीपिका पानू, सलमा परवीन, सुनीता रावत ,भावना धामी, उपस्थितरही।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा। दिनेश गुरु रानी ने सामाजिक कार्यकर्ता विपिन जोशी व उद्यान विभाग डीडीहाट का आभार जताया।