राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 568 वें दिन भी जारी रहा
नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 568 वें दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 568वे दिन पर्यटक आवास गृह डीडीहाट परिसर में पौधा रोपण किया गया।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि अब कल से पौधा रोपण अभियान को विद्यालयों से जोड़ा जाएगा उन्होंने कहा कि।।। मेरा पौधा मेरा परिवार।।। के तहत विद्यालयों में प्रत्येक छात्र-छात्रा को पौधे रोपित करने हेतु दिए जाएंगे। जिसका संरक्षण छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाएगा। गुरु रानी ने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा कई विद्यालयों को पौधारोपण अभियान से जोड़ा गया है जिसकी सराहना विद्यालयों द्वारा की गई है।





