राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 554वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 554वे दिन भी जारी रहा।
हल्द्वानी में राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा ईपीएस 95 के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 7500 प्लस डीए के तहत उप जिलाधिकारी कार्यालय में उप जिलाधिकारी के माध्यम से उसके बाद भविष्य निधि आयुक्त परिसर में 2 घंटे का धरना प्रदर्शन किया गया।
सहायक आयुक्त भविष्य निधि को पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए पौधे के साथ ज्ञापन दिया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अधिकारी ने की संचालन समन्वयक जगत सिंह डोभाल ने किया। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह नेगी जिला अध्यक्ष वालिया बसंत जोशी गोविंद मेहता कुंवर सिंह कार्की दिनेश जोशी सतीश जोशी दिनेश सांगुडी श्याम सिंह खत्री हरीश बृजवासी आनंद सिंह गोनी सहित सेवानिवृत कर्मचारी उपस्थितरहे।



