राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 580वे दिन भी जारी रहा।

राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 580वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 580वे दिन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर डीडीहाट के मलयनाथ स्वामी मंदिर परिसर में हर्षित गुरु रानी ने योगिता गुरु रानी पांडेय व शोभित पांडेय के साथ पौधारोपण किया। हर्षित गुरुरानी ने कहा कि वह बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण से जुड़े हैं। योगिता गुरु रानी पांडे ने कहा कि पौधारोपण से सभी को जुड़ना चाहिए। शोभित पांडे ने कहा कि प्रकृति की सेवा ही पर्यावरण संरक्षण की सेवा है।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।