राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 571 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l lराज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 571 वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 571वे दिन पौधारोपण को यज्ञोपवीत संस्कार से जोड़ते हुए डीडीहाट के भूमियाथल निवासी व राजकीय इंटर कॉलेज डीडीहाट में कार्यरत डिगर सिंह खडायत व चंपा खडायत के पुत्र भूपेश के यज्ञोपवीत संस्कार पर भूमियाथल में उनके आवास परिसर में पौधारोपण किया गया। डिगर सिंह खड़ायत ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़ना प्रकृति की सच्ची सेवा है ।और खुशी के अवसर पर पौधारोपण करने का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए ।कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल भगत सिंहखडायत नवीन सिंह खड़ायत उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।











