राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 556वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 556वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 556वे दिन उत्तराखंड जल विद्युत निगम के खटीमा स्थित लोहिया हेड परिसर में विद्युत निगम से सेवानिवृत व जिला ट्रेड यूनियन के महासचिव नीरजजोशी ने अपनी कविता संग्रह कुमाऊनी हिंदी आकांक्षा द्वितीय परिशिष्ट के विमोचन की पूर्व संध्या पर पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए पौधारोपण किया। नीरज जोशी ने कहा कि कविता संग्रह के विमोचन के अवसर पर पौधारोपण से जुड़ना महान कार्य है। पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने दिनेश गुरु रानी को साल उड़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्युत निगम के वरिष्ठ लेखा अधिकारी संतोष कुमार आर्य उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा