राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 555वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 555वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 555वे दिन हल्द्वानी के छडेल में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बलवंत परदेसी ने पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए पत्नी दीपा देवी के साथ एक पौधा धरती मां के नाम के तहत अपने आवास परिसर में पौधारोपण किया।
बलवंत परदेसी ने कहा कि दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाए गए इस पौधा रोपण अभियान से जुड़ने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से सभी को जुड़ना चाहिए। प्रकृति संरक्षण के लिए यह महत्वपूर्ण कार्य है।कार्यक्रम में बलवंत परदेसी,दीपा देवी, गणेश सिंह खत्री,जिला ट्रेड यूनियन के महासचिव नीरज जोशी, धीरज बुरफाल,नरेंद्र सिंह शामिल रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।







