राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 576वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 576वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 576 वें दिन पौधारोपण को विवाह समारोह से जोड़ते हुए डीडीहाट के जेठी गांव में ललित सिंह जेठी व ललिता देवी के पुत्र क्षेत्र पंचायत सदस्य बिजय विक्की जेठी ने नीतू के साथ परिणय सूत्र में बधने के बाद पौधा रोपण किया। विजय विक्की व नीतू ने कहा कि अब वह इस पौधे की देखरेख परिवार के एक सदस्य के रूप में करेंगे। तथा अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे विक्की बिजय ने कहा कि वह पूर्व से ही पौधारोपण कार्यक्रम से जुड़े हैं‌। ललित सिंह जेठी ने कहा कि पौधारोपण अभियान सराहनीय कार्य है। इससे हर किसी को जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता विपिनजोशी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।