राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 559 वें दिन भी जारी रहा
नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 559 वें दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 559वे दिन डीडीहाट के राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जिला खेल विभाग द्वारा प्रायोजित सद्भावना क्रॉस कंट्री मैराथन में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। साथ ही ब्लॉक समन्वयक माध्यमिक किशोर शाह के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधारोपण अभियान की सराहना की इस अवसर पर दिनेश गुरु रानी ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में थाना डीडीहाट के कोतवाल संजय जोशी ,प्रदीप मिश्रा, राजेंद्र सिंह चूफाल, संजय पन्त ,प्रमोद डिगारी, नंदन सिंह चूफाल विक्रम बिष्ट ,अशोक खड़ायत शेखर कफलिया, नवीन कफलिया ,सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल ,बलवंत सिंह रावल, महेश चूफाल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।







