राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण 603 वे दिन भी जारी रहा
नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण 603 वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 603 वे दिन विद्यालयों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत।।। मेरा पौधा मेरा परिवार ।।।कार्यक्रम में राजकीय उत्कृष्ट अटल आदर्श इंटर कॉलेज जोरासी में पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए प्रत्येक छात्र-छात्रा को दो-दो पौधे खुमानी व अखरोट के दिए गए। कुल 200 पौधों का वितरण किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई। अब छात्र-छात्राएं अपने परिवारजनों के साथ अपने घर के परिसर में पौधारोपण करेंगे और वृक्ष बनने तक इसका संरक्षण करेंगे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पौधों का वितरण उद्यान विभाग डीडीहाट के सौजन्य से किया जा रहा है। उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता विपिन जोशी का आभार प्रकट किया है।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक धीरज खड़ायत ने कहां की पौधारोपण अभियान से छात्रों को जोड़ना सराहनीय कार्य है और यही प्रकृति की सच्ची सेवा है ।उन्होंने छात्र-छात्राओं को पौधारोपण अभियान को जन अभियान बनाने को कहा । कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार शंकर सिंह भाटिया ने पौधारोपण अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में उद्यान विभाग के मनोज भट्ट ने पौधारोपण के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। कार्यक्रम में धीरज खड़ायत, शंकर सिंह भाटिया, उद्यान विभाग के मनोज भट्ट, महेंद्र प्रसाद आर्य, हरीश सिंह बोरा, मनोज कुमार, सुभाष लाल कुमारी मधु, जीवंती पोखरिया पुष्पा ,आशा राणा ,विमल लोहिया, मधुसूदन भट्ट ,सोनी अवस्थी , नौशाद अहमद ,राजेश साना ,रजनी ,रोहित जोशी, राधा कृष्ण पाठक ,महेश कुमार उपस्थित रहे ।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा







