उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण अभियान 430 वें दिन भी जारी रहा

नैनीताल l उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण अभियान 430 वें दिन भी जारी रहा। दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में अभियान के 430वे दिन ।।।।मेरा पौधा मेरा परिवार।। कार्यक्रम के तहत विद्यालयों को पौधारोपण अभियान से जोड़ने के क्रम में जिसके तहत छात्र-छात्राओं को पौधे अपने घर के परिसर में लगाने हेतु दिए जाते हैं जिसमें छात्र-छात्रा उस पौधे की देख-रेख वृक्ष बनने तक घर के सदस्य के रूप में करते हैं के तहत राजकीय इंटर कॉलेज चौबाटी के छात्र-छात्राओं व गुरूजनो को अभियान से जोड़ते हुए हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। साथ ही प्रत्येक छात्र-छात्रा को दो-दो पौधे कुल 400 पौधों का वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीराम गौतम के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधों का रोपण भी किया गया। प्रधानाचार्य काशीराम गौतम ने कहा कि यह पौधारोपण अभियान भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने दिनेश गुरु रानी की इस मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि अब छात्र-छात्रा दिए गए पौधों का संरक्षण करेंगे। अध्यापक दीवान सिंह बोरा ने कहा कि यह छात्र छात्राओं को जोड़ने की राज्य में नई मुहिम है। अध्यापक बलवीर सिंह खोलिया ने कहा कि पौधारोपण अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन कन्याल सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि हम पौधारोपण से जुड़े ‌। कार्यक्रम में काशीराम गौतम, दीवान सिंह बोरा ,आनंद राम, बलबीर सिंह खोलिया ,ललिता रावत, भैरवी डिगारी, सावित्री देवी, भगवती प्रसाद, विजय कुमार चौबे, नेहा जोशी ,महेंद्र सिंह ,चंद्रप्रकाश भूपेश नेगी, शामिल रहे।दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा ।यह अभियान अब क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। जिसकी जनता के द्वारा सराहना की जा रही है। गुरु रानी ने कहा कि पौधा वितरण हेतु पौधे विपिन जोशी के सहयोग से मुख्य उद्यान अधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा दिए जा रहे हैं।

Advertisement