गलत नियत से महिला को गलत रास्ते में ले जाकर अपहरण व लूट जैसी घटना को अंजाम देने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे के भीतर पुलिस की हिरासत में
एक महिला पर्यटक, जो देहरादून से नैनीताल घूमने आई थी, काठगोदाम से टैक्सी के माध्यम से नैनीताल आ रही थी। रास्ते में टैक्सी चालक द्वारा महिला को गलत रास्ते पर सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया तथा उसका मोबाइल फोन लूट लिया गया।
आज दिनांक 06-03-2026 को पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल एसपी सिटी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित के निर्देश पर थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचना के दौरान अभियुक्त दीपक सिंह बोरा पुत्र नन्दन सिंह बोरा निवासी गुजरौरा, पोस्ट फतेहपुर हल्द्वानी, जनपद नैनीताल को पाइन्स भवाली रोड से हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है।
पुलिस टीम
- श्री मनोज सिंह नयाल, थानाध्यक्ष तल्लीताल
- उ0नि0 बबीता
- उ0नि0 सतीश उपाध्याय
- अ0उ0नि0 राकेश बोरा
- अ0उ0नि0 सुनील कुमार
- का0 बृजमोहन
- का0 परमजीत
एसएसपी नैनीताल ने कहा-
घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को 10 घंटे के भीतर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
नैनीताल में पर्यटकों व आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे अपराध करने वालों के विरुद्ध *कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।*










